मास डेमोस्ट्रेशन में जी-20, कलवरी पनडुब्बी, भारत के नक्शे और नेवी एंकर की आंकृति बनाई
ग्वालियर. लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान () द्वारा अंर्त विद्यालयीन मास डेमोंस्ट्रेन एवं मार्च पास्ट प्रतियोगिता आयोजन का शुभारंभ गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया गया जिसमें 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर विभिन्न प्रकार आकृति बनाई गयी। यह आयोजन पिछले 25 वर्षो से किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मास डेमोस्ट्रेशन प्रतियोगिता में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने एलएनआईपीई के क्रिकेट खेल परिसर में भिन्न प्रकार आकृति बनाई गयी । छात्र-छात्राओं द्वारा किये प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों लु्फ्त उठाया है। यह जानकारी सुरेन्द्र उपाध्याय ने दी।
इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
1- 7आई वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रुप लीडर गौरव चौधरी, इंद्रजीत नागर
2- वीनस पब्लिक स्कूल ग्रुप लीडर आकाश यादव, आयुष सेन
3- केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 ग्रुप लीडर मोहम्मद शोएब, नाउरेम नीमईचंद सिंह
4- लिटिल एंजिल्स हाईस्कूल ग्रुप लीडर अखिलेश्वर, अभय
5- कॉर्मल कान्वेंट स्कूल ग्रुप लीडर कृतिका सिंह, अर्पणा सिंह
6- सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल ग्रुप लीडर देवांश पाड्या, खेलाराम सोरेंन
7- केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 4 ग्रुप लीडर उमेश यादव, यश खोखार
8- सिंधिया स्कूल फोर्ट गु्रप लीडर विशाल मिश्रा, श्रेयांश यादव
9- सिंधिया कन्या विद्यालय गु्रप लीडर संध्या नेताम, इकरा मलिक
10-ईसीएस बैगलेस स्कूल गु्रप लीडर मृत्युजंय सिंह,नीरज सेलवाल
छात्र-छात्राओं ने बनाई आकृति
अंर्तविद्यालयीन मास डेमोंस्ट्रेन एवं मार्च पास्ट प्रतियोगिता में भाग लेने छात्र-छात्राओं ने कई प्रकार की आकृति बनाई जिसमें छात्र-छात्राओं ने हॉकी और बॉल, इसरो, साईकिल, मंगलयान की लांचिंग, केवी नम्बर ने 26 जनवरी, चन्द्रमा, तीर, एफसीएफआई, दौड़ता धावक, कार, एके-47, नेवी का एंकर, कलवरी पनडुब्बी, भारत के नक्शे की आकृति, चांद और ओम, न्याय की तुला, एशियाड का खेल संकेत, जी-20 और चक्र बनाया गया है। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने तालिंयां बजाकर प्रदर्शन कर रहे छा़त्र-छात्राओं ने का हौंसला अफजाई किया।