PFI के कुल 3 सदस्य गिरफ्तार

भोपाल, प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया (PFI) के पदाधिकारियों के विरुद्ध थाना एटीएस / एसटीफ, भोपाल में धारा 121 (ए) 153(बी), 120-बी भादवि एवं विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 की धारा 13(1) (बी), 18 में 4 फरवरी को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
1. आरोपी गुलाम रसूल शाह पिता अब्दुल शाह उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बांकानेर तहसील मनावर जिला धार, मप्र एवं साजिद खान उर्फ गुलाम नबी पिता गुलाम मुस्तफा खान उम्र 56 वर्ष निवासी इंदौर को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। यह PFI इंदौर जिला कमेटी का सक्रिय सदस्य होकर PFI संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सीधे सम्पर्क में था तथा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर संगठन के सदस्यों को धार्मिक उपदेश देकर PFI की विचारधारा से प्रेरित करने का कार्य कर रहा था ।
2. आरोपी गुलाम नबी उर्फ साजिद खान पिता गुलाम मुस्ताफा खान, उम्र 59 वर्ष निवासी जूना रिसाला इंदौर को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। यह PFI का वरिष्ठ सक्रिय सदस्य होकर मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल करीम बेकरीवाला के साथ Financial Management का कार्य देखता था, साथ ही PFI के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सीधे सम्पर्क में रहकर संगठन के कार्यक्रमों के दौरान भड़काऊ भाषण देता था।
3. 4. फरवरी को आरोपी परवेज खान पिता मुजम्मिल खान, उम्र 30 वर्ष निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र को उक्त प्रकरण में संलिप्त पाये जाने पर प्रोडक्शन वारंट पर औरंगाबाद जेल से लाकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। यह वर्ष 2017 में तत्कालीन PFI डिस्ट्रिक्ट प्रसिडेंट, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) नासिर नदवी के माध्यम से महाराष्ट्र PFI से जुड़ा था, जिसे वर्ष 2019 में औरंगाबाद का डिस्ट्रिक्ट सक्क्रेटरी नियुक्त किया गया । इसके पश्चात् पुणे में PE (Physical Endurance) का कोर्स करने के बाद वर्ष 2021 में इसे सम्पूर्ण महाराष्ट्र का PE इंचार्ज बना दिया गया था। आरोपी परवेज, PFI के रीजनल PE इंचार्ज हैदर हबीब निवासी कर्नाटक के साथ मध्यप्रदेश में कई बार PE Instructor का कोर्स कराने के लिए आता रहा था। 4 फरवरी को ही तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 8 फरवरी तक सभी को पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *