इंसानों के रहने लायक मिला ग्रह, धरती से सवा गुना भारी और बड़ा और पानी मिलने की भी संभावना

बर्लिन. धरती से 31 प्रकाश पर्व दूर एक ऐसा एक्सोप्लेनेट मिला है। जहां पर जीवन संभव है। वहां इंसान रह सकता है। अभी तक वैज्ञानिकों ने 5200 से अधिक एक्सोप्लेनेट हैं। लेकिन सिर्फ 200 ही ऐसे हैं। जो रहने लायक हो सकते हैं। इस एक्सोप्लैनेट का नाम वोल्फ 1096बी है।
इसे तलाशने में दुनिया भर के 50 वैज्ञानिक लगे थे। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि अपने रेड ड्वार्ड तारे वोल्फ 1069 के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। वोल्फ 1096बी की तलाश इसलिये महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहां की दुनिया पथरीली है। यह धरती के वनज से 1.26 गुना अधिक वजनी हैं। पृथ्वी से 1.08 गुना बड़ा है। वोल्फ 1069बी अपने तारे से इतनी दूरी पर हैं कि वहां जीवन पनप सकता है और साथ ही यहां पर पानी होने की भी संभावना है। जर्मनी स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी की वैज्ञानिक डायना कोसाकोवस्की ने बताया कि हमने वोल्फ 1069बी की जो भी स्टडी की है, उसमें यह बात स्पष्ट होती है कि वहां पर जीवन संभव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *