एक्सप्रेस वे में 2 कारों के बीच जोरदार भिंडत में 4 लोगों की मौत, 2 अन्य गंभीर घायल
उन्नाव. जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की दोपहर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गयी। इसमें आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गयी और साथ ही लखनऊ से मथुरा जा रही कार में जोरदार टक्कर मारी दी।
सड़क दुर्घटना में डिवाइडर तोड़ने वाली कार पर सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। खबर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। यूपीडा की रेस्क्यू और औरास पुलिस टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।

