हनुमान जी मूर्ति खंडित करने वालो आरोपी को भीड़ ने लगाई पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरैना. गांव में एक सिरफिरे युवक ने बजरंगबली जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। इस घटना से गुस्साये लोगों ने आरोपी युवक को पकड़़कर पीट दिया। मौके पर बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के लोग वहां पहुंच गये। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर सुनकर सिविल लाइन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। जब पुलिस को लगा कि मामला भड़क सकता है तो सीएसपी अतुल सिंह के नेतृत्व में तीनों थानों की पुलिस अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंची तथा मामले को नियंत्रण में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरूवार की है।
क्या है पूरा मामला
मुरैना गांव में मैदा फैक्ट्री के पास हनुमानजी का मंदिर है। एक सरफिरा युवक रघुनंदन जाटव वहां पहुंचा और उसने छोटे से मंदिर में रखी हनुमानजी की मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित होने का पता जब वहां मौजूद लोगों को लगा तो उन्होंने उसे खोजने की कोशिश की तथा उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी। मूर्ति खंडित होने की खबर आग की तरह फैल गई। खबर लगते ही विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पुलिस के कानों तक जब पहुंची तो सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची और उसने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन हिन्दू संगठनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। लिहाजा मौके की नजाकत को देखते हुए सीएसपी अतुल सिंह सहित तीनों थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तथा स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।
आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने पीटा
बजरंगबली की मूर्ति खंडित होने पर लोगों में इतना आक्रोश था कि उन्होंने आरोपी रघुनंदन जाटव की कार में बैठते -बैठते पिटाई लगा दी और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।
पुलिस बोली
हालात काबू में कर लिये गये है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवीण चौहान, टीआई, थाना सिविल लाइन, मुरैना

