स्वशासी चिकित्सक महासंघ खंडवा के चिकित्सकों ने 10km पहले आकर चिकित्सक संपर्क यात्रा का किया स्वागत
बैतूल- शहर से निकलकर चिकित्सक संपर्क यात्रा दोपहर 1 बजे चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय खंडवा पहुंची, निकटस्थ जिले हरदा से पधारे चिकित्सक साथी भी मौजूद रहे तथा सभी ने महासंघ के पदाधिकारियों एवम् यात्रियों का पुष्पहार से स्वागत किया ।
शहर से 10 किलोमीटर पहले खंडवा पावर ग्रिड के समीप करीब 50 चिकित्सकों ने यात्रा को रोक कर सभी का भव्य स्वागत किया, एवम यात्रा कार रैली के माध्यम से खंडवा चिकित्सालय आई, चिकित्सालय के सभागार में चिकित्सालय एवं चिकित्सकों की बुनियादी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय के डीन एवं जिले के सीएमएचओ ने भी सभा को संबोधित किया । चिकित्सकों ने रोजमर्रा में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया, सभी चिकित्सकों ने एक स्वर में चिकित्सा बचाओ, चिकित्सक बचाओ यात्रा को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। चूंकि समय का अभाव था इसी लिए खंडवा में भोजन की व्यवस्था के बावजूद भी खंडवा के चिकित्सकों ने हमारे वाहनों में खाने के पैकेट्स रखे।

