GRP ने दबोचा लुटेरा, पूछताछ में 4 घटनाओं का खुलासा

ग्वालियर. रेलों में यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत जीआरपी पुलिस ने एक लुटेरे को दबोचा है। दबोचे गये लुटेरे ने पिछले दिनों ट्रेनों में यात्रा कर रहे 3 यात्रियों के मोबाइल चोरी और मोबाइल लूटा था। जीआरपी पुलिस ने पकड़े गये लुटेरे से यात्री से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गये लुटेरे से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछाताछ शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर GRP पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रनिंग ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ चोरी और लूटपाट करने वाले शातिर बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यात्रियों के मोबाइल चोरी और लूट कर फरार चल रहे एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। GRP ने लुटेरों से यात्री से लूटा गया एक मोबाइल भी बरामद किया है। पूछताछ करने पर पकड़े गए लुटेरे की पहचान मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद तहसीन निवासी नाजिमाबाद बिजनौर के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर लुटेरे ने चोरी और लूट की 4 वारदात करना कुबूल किया है। फिलहाल GRP ने पकड़े गए लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। GRP पुलिस अब पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ कर उसके द्वारा की गई अन्य चोरी और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
लुटेरे ने इन यात्रियों को लूटा
26 जनवरी को बरेली एक्सप्रेस के सीट नम्बर 9 पर यात्रा कर रहे गिरजेश निवासी चंदौली सम्मलपुर के यात्री का मोबाइल चोरी किया।
जुमगरसिंह निवासी ग्राम माटौली टीकमगढ़ के रहने वाले यात्री का मोबाइल चुराया था।
27 नवम्बर 2023 को केरला में यात्रा कर रहे अक्षरा का 40 हजार रूपये का आईफोन चोरी किया था।
यह लूटा था मोबाइल
एक दिन पूर्व जीआरपी थाने पहुंचे यात्री 20 वर्षीय रीतेश पुत्र राजीव चौरसिया ने बताया कि वह गोंडवाना एक्सप्रेस से मंडला से दिल्ली जाने के लिये स्लीपर एस-3 की सीट नम्बर 26 पर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान लुटेरा हाथ से मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म से कूद कर भाग गया था।
पूछताछ में जुटी पुलिस
जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने बताया है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये इनपुट्स पर रनिंग ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ लूटपाट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत चोरी और लूट में फरार चल रहे एक लुटेरे को दबोचा है। अभी तक पूछताछ में 4 घटनाओं का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *