Budget 2023 -कर्मचारियों के लिये सौगात, अब 7 लाख रूपये की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा

नई दिल्ली. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश करते हुए, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट था। ऐसे में निर्मला सीतारमण ने टैक्स कटौती सहित तमाम बड़े ऐलान किया। अभी तक 7 लाख तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इतना ही नहीं निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया गया और इसके अलावा किसानों, युवाओं और छात्रों के लिये बड़े ऐलान किये गये। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। उन्होंने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है। सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। निर्मला सीतारमण ने कहा, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।
अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब 

आय टैक्स%
0 से तीन लाख 0 फीसदी
3 से 6 लाख 5 फीसदी
6 से 9 लाख 10 फीसदी
9 से 12 लाख 15 फीसदी
12 से 15 लाख 20 फीसदी
15 लाख से ज्यादा 30 फीसदी

व‍ित्‍त मंत्री के भाषण की हाइलाइट
क‍िसानों को खेती के ल‍िए बड़ा फंड
एमएसएमई के ल‍िए क्रेड‍िट कार्ड योजना शुरू होगी
पुरानी गाड़‍ियों को स्‍क्रैप करने पर इंसेट‍िव म‍िलेगा
पीएम कौशल योजना 4.0 की शुरुआत
पीएम हाउसिंग स्कीम की रकम बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये किया.
प्रति व्यक्ति की आय दोगुने से भी अधिक बढ़ी, अब 1.97 लाख रुपये तक पहुंची
ई-कोर्ट के लिए 7000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे: वित्त मंत्री
राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज की सीमा एक साल के लिए बढ़ी
बजट पेश करते हुए व‍ित्‍त मंत्री ने रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया.
मछली पालन के लिए 6000 करोड़ की नई रियायती स्कीम का ऐलान.
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा
दुनिया में सुस्ती के बावजूद 7% GDP ग्रोथ का अनुमान दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *