फिदायनी हमलावर का मिला कटा सिर, मस्जिद में धमाके मरने वालों की संख्या 100 और घायलों 221 से अधिक

पेशावर. पाकिस्तान के पेशावन शहर के पुलिस लाईन में स्थित मस्जिद में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गयी है। मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने मलबे से कई लोगों के शव निकाले और इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच गयी है। एजेंसियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है। पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में गंभीर रूप से कई घायलों का अभी भी उपचार किया जा रहा है। विस्फोटा में घायलों की तादाद 221 के पार हो चुकी है। इनमें कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों को घटनास्थल से विस्फोट में उड़ा हुआ एक सिर बरामद हुआ है। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह सिर फिदायीन हमलावर का हो सकता है। जो नमाजियों के साथ अगली ही कतार में खड़ा था। नमाज के दौरान इस शख्स ने स्वयं को उड़ा लिया था। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बलास्ट के बाद मस्जिद की छत धंस गयी है और इसके मलबे में कई लोग दब गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *