जीवाजी क्लब चुनाव -मानसेवी सचिव पर संघर्ष, संयुक्त सचिव के पद पर 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
ग्वालियर. जीवाजी क्लब के 2200 सदस्यों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानसेवी सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और 10 कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव होना है जिसमें नामांकन भरने की तिथि निकल चुकी है और नामांकन वापिसी 23 फरवरी की शाम 5 बजे के बाद तय हो जायेगा। इन पदों पर कौन किससे आमने सामने चुनाव मैदान होगा। चुनाव में लगभग डेढ़ हजार सदस्यों ने सदस्यता शुल्क नहीं भरा था लेकिन जैसे चुनाव नजदीक आ रहे 500 सदस्यों ने सदस्यता शुल्क भर दिया। जीवाजी क्लब के चुनाव में निर्वाचन अधिकारी रामलाल वर्मा संयुक्त निर्वाचन अधिकारी केजी दीक्षित है। 1 मार्च को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोट डाले जायेंगे। शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी जो लगभग रात 11 बजे पूरी होने की संभावना हैं। यह जानकारी संयुक्त निर्वाचन अधिकारी केजी दीक्षित ने दी।
किस प्रत्याशी ने किस पद पर नामांकन भरा
अध्यक्ष पद के लिये रवि तिवारी और संग्राम कदम ने नामांकन भरा हैं। उपाध्यक्ष पद के लिये पुष्पेन्द्र गुप्ता और सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने मानसेवी सचिव के लिये अजय गर्ग (बॉबी) राकेश अग्रवाल, तरूण गोयल संयुक्त सचिव के लिये गौरव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रामकुमार गोयल, आरपीएस बग्गा, शिवम रोहिरा कोषाध्यक्ष पद के लिये दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, आरपीएस बग्गा के अलावा कार्यकारिणी पद के अवध जैन, आयुष लड्डा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, धर्मेन्द्र जैन, गौरीशंकर मित्तल, हरीश चंद जैन, इन्दर कैशवानी, इन्देश श्रीधर, जितेन्द्र जाजू, मनीष सक्सैना, पुरूषोत्तम दास गुप्ता, संजय झवर, शुभम सिंह राईखेडा, सिद्धार्थ जैन, सुरेश खडेलवाल और सतपाल साडाना ने नामाकन दाखिल किये हैं।
आचार संहिता उल्लघन
संयुक्त निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मेरी जानकारी एक मामला आचार संहिता उल्लघन सामने आया था जिसे मैंने बुलाकर दीवार पर चिपकाये पम्पलेट हटाने के लिये है। तय समयसीमा अगर पम्पलेट नहीं हटाया तो नोटिस जारी किया जायेगा। वैसे हमारा आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया गया है और जो भी प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता उल्लघन करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

