राज्य शासन का बड़ा तोहफा, 124 पुलिस इंस्पेक्टर्स को बनाया DSP

भोपाल. मध्यप्रदेश शासन ने गणतंत्र दिवस के मौके प्रदेश के पुलिस इंस्पेक्टर्स को बड़ा तोहफा दिया है। 124 निरीक्षकों का प्रमोशन कर दिया गया है। सभी पुलिस निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने गणतंत्र दिवस के दिन ही यह पदोन्नति आदेश जारी किए। पुलिस मुख्यालय ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के 124 पुलिस इंस्पेक्टर्स को बड़ा तोहफा दिया है। सभी को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के रूप में रहेगी। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य करने वाले निरीक्षक डीएसपी पद पर वरिष्ठता अथवा वेतन भत्तों का कोई दावा नहीं करेंगे, लेकिन जब तक इस पद पर कार्य करेंगे, डीएसपी की श्रेणी की वर्दी पहनेंगे और डीएसपी की सभी शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

डीजीपी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि यदि कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ कोई जांच या विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण अथवा दंडादेश आदि लंबित हैं तो संबंधित अधिकारियों को कार्यवाहक प्रभार पर कार्यमुक्त न करते हुए प्रकरण के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन अभिमत समेत तत्काल इस कार्यालय को प्रेषित किए जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *