व्यापारी के समस्याओं के लिये हमेशा संघर्षरत रहेंगे, कैट के साथ हमारा दोस्ताना व्यवहार रहेगा-क्रिएटिव हाउस

ग्वालियर. क्रिएटिव हाउस के पदाधिकारी ने 12 सूत्रीय संकल्प के साथ अध्यक्ष पद प्रत्याशी विजय गोयल ने पत्रकारों से चर्चा की । इसमें विजय गोयल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है अगर हमारी टीम चुनाव जीतती है तो सबसे पहले चेम्बर कर्मचारी जगदीश कुशवाह के प्रकरण का समाधान किया जायेगा। हमारी व्यापारिक संस्था कैट के साथ दोस्तों की व्यवहार करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक -दूसरे का कंधा-से कंधा मिलाकर लडेंगे। पत्रकारवार्ता में चेम्बर के पदाधिकारी हेमंत गुप्ता ने घोषणा की मैं शाम को चेम्बर के मृतक कर्मचारी जगदीश कुशवाह के घर 50 हजार की राशि अपनी से भिजवाउंगा। पत्रकारवार्ता में संदीप अग्रवाल, जगदीश मिततल, विजय गोयल, हेमंत गुप्ता, राकेश अग्रवाल, संदीप जैन आदि उपस्थित रहें।
क्या है क्रिएटिव हाउस के संकल्प
1- स्थानीय प्रशासन एवं नगरनिगम अधिकारियों के साथ चेम्बर व्यापारियों की समस्या के निराकरण के लिये हर महीने जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया जायेगा।
2- व्यापारियों को टैक्स संबंधी काफी समस्यायें रहती है इनके निराकरण एवं इस संबंध में व्यापारियों को मार्गदर्शन के लिये 2 चार्टड एकाउटेंट नियुक्त किये जायेंगे। यह चार्टड एकाउटेंट सप्ताह में एक ष्दिन चेम्बर में बैठकर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
3-व्यापार के लिये व्यापारियों को बैंकों से मदद मिल सके इसके लिये जरूरतमंद व्यापारियों की मदद के लिये चेम्बर द्वारा वित्तीय सलाहकार नियुक्त किये जायेंगे। चेम्बर में व्यापारियों को वित्तीय सलाहकार उपलब्ध रहेंगे।
4-चेम्बर में एक पूर्णकालिक कार्यालय सचिव की नियुक्ति की जायेगी जो व्यापारियों को हर समय कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेंगे।
5-शहर के विकास के लिये गठित की जाने वाली प्रशासन एवं जिला स्तरीय प्रबंध समितियों में चेम्बर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जायेगा।
6-ग्वालियर से बड़े उदयोग आये एवं वर्तमान में चल रहे उदयोगों के सपोर्ट के लिये चेम्बर में हेल्पडेस्क बनाई जायेगी। इसके लिये शासन स्तर पर पहल की जायेगी, ताकि ग्वालियर का समग्र विकास हो सके।
7-व्यापारियों के लेन-देन संबंधी मामलों के निराकरण के लिये मीडिएशन सेल का गठन किया जायेगा।
8-चेम्बर की कार्यकारिणी समूह एवं शहर की जितनी भी व्यापारिक संस्थायेंह ैं उनकी बैठक चेम्बर में ही हो इसके लिये उन्हें स्थान और स्टाफ मुहैया करवाया जायेगा।
9-व्यापारियों के खिलाफ कुछ भी दमनकारी कार्यवाही हुई तो इसका पुरजोर विरोध हर स्तर पर किया जायेगा।
10- उदयोग एवं व्यापार की लगातार प्रगति हो इसके लिये समय-समय पर सेमीनार, कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
11-गारबेज शुल्क के लिये निर्णायक आन्दोलन छेड़ा जायेगा।
12-व्यापारिक समस्याओं के लिये के निराकरण के लिये हर माह एक बैठक का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *