गुर्जर समाज एवं मुख्यमंत्री के लिये की गयी अभ्रद भाषा के विरोध में ओबीसी एवं गुर्जर समाज ने कलेक्टर को 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर. शिवपुरी लिंक रोड स्थापित मिहिर भोज के इतिहास और प्रतिमा से की गयी छेड़छाड़ के मामले को लेकर भोपाल में एक संगठन, वर्ग विशेष द्वारा मुख्यमंत्री को गुर्जर समाज के बारे में गंदी गंदी गाली देने के विरोध में संगठन विशेष द्वारा पिछड़े वर्ग के आरक्षण समाप्त करने के लिये सैकड़ों की तादाद में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर दोपहर 1 बजे पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह स्वयं ने 8 सूत्रीय मांगों का आकर ज्ञापन लिया और मौके पर गुर्जर समाज और ओबीसी महासभा आश्वासन दिया उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा।
27-28 को निकाला जायेगा विशाल चल समारोह
गुर्जर समाज के लोगों ने बताया कि 27-28 जनवरी को देवनारायण की जयंती के मौके पर विशाल चल समारोह निकाला जायेगा। गुड़ागुड़ी के नाके पर चादरों से ढकी प्रतिमा को मुक्त करने की मांग करेंगे।
15 स्थानों पर लगी मिहिर भोज की प्रतिमा
राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने बताया कि देश के प्रमुख स्थानों पर 15 स्थलों पर मिहिर भोज की प्रतिमा लगी है।
पुरातत्व विभाग नोएडा के परी चौक पर मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित है। अक्षर धाम पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन के कार्यकाल में अटलबिहारी की अगुलाई मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित की गयी थी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की मौजूदगी में लक्सर चौराहा पर मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित की गयी थी।
दिल्ली के एनएच-24 डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया पर मिहिर भोज की प्रतिमा लगाई गयी थी।
दादरी में गुर्जर समाज द्वारा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा 3 चौराहा पर स्थापित की गयी है।

