MP के बालाघाट में पुलिस फायरिंग के बाद खाना छोड़ भागे नक्‍सली, सर्च जारी

बालाघाट. सुबह करीब 9 बजे डाबरी के जंगल में पुलिस व नक्सली आमने-सामने हुए और नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग पुलिस ने शुरू की तो नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि 12 दिसंबर को डाबरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत जंगल में सर्चिंग व एरिया डामीनेशन के दौरान हाकफोर्स पार्टी और एक नक्सल समूह के बीच आपसी फायरिंग हुई है। उन्होंने बताया कि हाकफोर्स की टीम से करीब दस राउंड फायरिंग करने पर नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए है। जिसके बाद से ही जंगल में अन्य पार्टी भी तैनात कर सर्चिंग तेज कर दी गई है।

अधपका खाना छोड़ भागे नक्सली
पुलिस के तरफ से फायरिंग किए जाने बाद नक्सली अधपका खाना छोड़कर भागे है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि नक्सलियों ने वहां पर कैंप लगाया था। पुलिस ने मौके से अधपका खाना, खाना बनाने के बर्तन, चप्पल, गर्म कपड़े, पानी की बोतल, प्लास्टिक की शीट समेत अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री व नक्सली सामग्री को जप्त कर मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *