Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में सड़क पर चले बेल्ट, युवक को बेरहमी से पीटते रहे बदमाश

ग्वालियर. तानसेन नगर तिराहा के पास दो गुटों में झगड़े और बीच सड़क पर मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। शहर की सड़क पर खुलेआम यह लड़के बेल्ट से एक दूसरे का पीटते रहे। हाथों में तलवार लेकर हमला करते रहे। आसपास से ट्रैफिक गुजरता रहा पर इस व्यस्तम चौराहा के पास पुलिस कहीं नजर नहीं आई है। यह VIDEO दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है। घटना का VIDEO सामने आने के बाद पुलिस अब मामले का संज्ञान में लेने की बात कह रही है।

एक पक्ष हाथ में तलवार लिए नजर आया
शहर में सोशल मीडिया पर एक VIDEO वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर आए VIDEO पहले कुछ युवक एक लड़के को घेरकर बेल्ट से बेरहमी से पीट रहे हैं। कुछ ही देर बाद उस लड़के के साथी भी हाथों मंे बेल्ट लेकर आते हैं और दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़ते हैं। इतना ही नहीं एक पक्ष हाथ में तलवार लिए नजर आ रहा है और बार-बार शिवम-शिवम चिल्ला रहा है। तलवार से वह दो से तीन वार करता है। इसके बाद वहां भगदड़ मच जाती है। यह सब कुछ भीड़ भाड़ के बीच में हो रहा है। आसपास नाश्ता और चाय के ठेले ले हैं। वहीं से एक लड़का सब्जी वाले का चाकू लेकर हाथ में लहराता है। आसपास से महिलाएं, बच्चे व ट्रैफिक गुजर रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह अपने आप मंे कितना घातक हो सकता है। वायरल VIDEO को क्राइम ब्रांच ने संज्ञान में लिया है। साथ ही VIDEO की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस का कहना
इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक मारपीट का VIDEO वायरल हुआ है। उसे संज्ञान में लेकर पता लगा रहे हैं कि यह कितने दिन पुराना है कहां का है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet