LatestNewsराजनीतिराज्य

4 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, 14 अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटा,

ग्वालियर नगर निगम के जनमित्र केंद्रों पर अव्यवस्थाओं, अनियमितताओं एवं लापरवाही को लेकर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने आज शहर के सभी जनमित्र केंद्रों पर उपायुक्तों के दल बनाकर औचक निरीक्षण कराया तथा जहां भी जो कमियां मिली, जिस अधिकारी, कर्मचारी की लापरवाही मिली उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के नागरिकों को सुशासन का संदेश दिया।
नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आज सुबह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव, सुनील सिंह चैहान, केशव सिंह चैहान एवं उत्तम जखनिया के निर्देशन में अधिकारियों के दल बनाकर सभी जनमित्र केंद्रों पर औचक निरीक्षण कराया गया।
निरीक्षण उपरांत सभी अधिकारियों द्वारा अपनी निरीक्षण रिपोर्ट अपर आयुक्त को सौंपी गई। उक्त रिपोर्ट के आधार पर निगमायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा 3 कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटा है और आउटसोर्स के 4 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी किए।
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार सहायक संपत्ति कर अधिकारी महेश गौतम, शशिकांत शुक्ला, महेश पाराशर, कर संग्रहक जगन अग्रवाल, इरशाद खान एवं विनीत शर्मा, केके पाल, राघवेंद्र भदोरिया,धनंजय क्षीरसागर, देवेंद्र डंगरोलिया, विनियमित कर्मचारी अमन जादौन एवं अमित अरोरा, अभिषेक भदौरिया एवं हेमराज चैहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा आउटसोर्स कर्मचारी रामसेवक राजपूत, श्रीमती चित्रलेखा शाक्यवार, कृष्ण पाल तिवारी एवं तिवेंन्द्र सिंह बघेल की सेवाएं संबंधित एजेंसी को वापस करने के आदेश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *