Nashik Factory Fire- नये साल के पहले दिन नासिक फैक्ट्री में आग लगने से 9 लोग जिन्दा जले
नासिक. महाराष्ट्र के नासिक में नये साल के पहले दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां नासिक मंुबई हाईवे पर स्थित गोंडे गांव में जिंदल कंपनी के जोरदार विस्फोट हुआ है। जिसमें 9 लोग जिन्दा जल गये। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई है। इलाके में चर्चा है कि इस कंपनी का बॉयलर फट गया है। धमाका इतना भीषण था कि 20 से 25 गांवों में असर महसूस किया गया। यह कंपनी बन्द इलाके में होने की वजह से अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है। आग में झुलसे लोगों को प्रायवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटनास्थल पर दमकल की गाडि़यां आग बुझाने में जुटी हुई है।
जिला कलेक्टर गंगाधरन डी और पुलिस एसपी शाह जी उमाप सहित कई सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। नासिक नगरनिगमक के दमकल अधिकारियों ने कहा है कि आग भयंकर रूप से फैल रही है। फैक्ट्री में जिस प्रकार का कच्चा माल था। उसकी वजह आग और तेजी से फैल रही है। लिहाजा आग पर काबू पाने मंें अभी और समय लग सकता है। आग लगने की क्या वजह है। उसका अभी पता नहीं चल पाया है।

