MPCCI का निर्वाचन 18 जनवरी, 2023 को होगा
कार्यकारिणी समिति द्बारा अशोक विजयवर्गीय जी को निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया
पीताम्बर जी लोकवानी एवं श्री रामनिवास जी अग्रवाल होंगे सहायक निर्वाचन अधिकारी
ग्वालियर 21 दिसंबर । म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज ‘चेम्बर भवन` में आयोजित की गई। कार्यकारिणी समिति द्बारा सर्वसम्मति से दिनांक 18 जनवरी,2023 को चेम्बर निर्वाचन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही, सर्वसम्मति से श्री अशोक विजयवर्गीय जी को निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष-विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष-प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष-पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-ब्रजेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल द्बारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि चेम्बर निर्वाचन-2022 पर कार्यकारिणी समिति द्बारा आज सर्वसम्मति से निर्णय लेकर निर्वाचन तिथि 18 जनवरी,2023 तय की गई है (निर्वाचन कार्यक्रम संलग्न)। कार्यकारिणी समिति द्बारा सर्वसम्मति से श्री अशोक विजयवर्गीय जी को निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया है। साथ ही, निर्वाचन अधिकारी महोदय द्बारा अपने अधिकार एवं स्व विवेक से पीताम्बर लोकवानी एवंरामनिवास अग्रवाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया है। निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना दिनांक 24 दिसंबर,2022 को निर्वाचन अधिकारी महोदय द्बारा सायं 4.00 बजे जारी की जायेगी।
चेम्बर पदाधिकारियों द्बारा आशा व्यक्त की है कि आगामी निर्वाचन चेम्बर की गरिमा एवं प्रतिष्ठा अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उनकी टीम द्बारा सम्पन्न कराये जायेंगे।
