महिला ने बेइज्जती पर दी थी जान, पड़ोसी महिलाओं ने चेहरे पर फेंका था गोबर, चांटे मारे थे

ग्वालियर. 40 दिन पहले एक 52 वर्षीय महिला की खुदकुशी के मामले में जांच के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला पर पड़ोसी दो महिलाओं ने झगड़े के बाद चेहरे पर गोबर फेंक दिया था। साथ ही चांटे मारे थे। इस पर वह काफी दुखी हो गई थी। घर से निकलते समय यही कह कर गई थी तुम खुश रहो। इसके बाद उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना 11 नवंबर अकबर पुर रेलवे लाइन की है। अब पुलिस ने मृतका की पड़ोसी महिलाओं पर उसे बेइज्जत कर खुदकुशी के लिए उकसाने की FIR मंगलवार रात को दर्ज कर ली है।

यह है पूरा मामला
शहर के हजीरा गदाईपुरा निवासी 52 वर्षीय सविता पत्नी धर्मवीर सिंह भदौरिया का शव 11 नवंबर 2022 को पुरानी छावनी थानाक्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को पता लगा था कि किसी ने महिला को तेजी से आ रही ट्रेन के सामने खुद आते हुए देखा था। इसके बाद साफ हुआ कि महिला ने खुदकुशी की है। जिस पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू की। चालीस दिन की जांच के बाद पुलिस ने महिला के आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया है। पुलिस ने जांच की जो पता लगा कि सविता का घटना वाले दिन सुबह 10 बजे पड़ोस में रहने वाली ललिता उर्फ लल्ली पत्नी आकाश तोमर, सर्वेश उर्फ गुड्‌डी तोमर से विवाद हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *