शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला- 1 से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में निकलेगी विकास यात्राएं
भोपाल. शिवराज कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में विकास यात्राएं निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास यात्रा में प्रभारी मंत्री के दौरे ज्यादा होंगे। माइक्रो प्लानिंग कर दौरे तैयार करें। मंत्री, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। सांसद भी विकास यात्रा में शामिल होकर केंद्र और राज्य की योजनाओं, कार्यक्रमों और लोकार्पण शिलान्यास में भाग लेंगे ।
सरकारी विभागों में 5 डे वर्किंग सिस्टम जारी रहेगा
मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में 5 डे वर्किंग सिस्टम जारी रहेगा। प्रदेश सरकार ने कोविड की रोकथाम के लिए 5 डे वर्किंग (सोमवार से शुक्रवार) के आदेश जारी किए थे। यह आदेश 31 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगा।
