निर्भया दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

ग्वालियर निर्भया दिवस पर सेफसिटी के तहत जागरूकता रैली का आयोजन कमलाराजा गर्ल्स कॉलेज से कटोराताल तक किया गया। रैली को संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास सुश्री सीमा शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर शुरू किया। निर्भया दिवस के अवसर पर सेफसिटी के रूप में चिन्हित ग्वालियर शहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व उनके लिये भयमुक्त वातावरण बनाने, सुरक्षित सार्वजनिक स्थल एवं महिला जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया।
रैली में कमलाराजा गर्ल्स कॉलेज में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ले रहीं बालिकायें व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कमलाराजा गर्ल्स कॉलेज की नारी शक्ति समिति की प्रभारी डॉ. संजय स्वर्णकार, डॉ. अमिता तिवारी सहित अन्य एनजीओ की महिला प्रतिभागी शामिल हुईं।
रैली में सम्मिलित प्रतिभागियों द्वारा जागरूकता नारे लगाते हुए स्त्री सुरक्षा एवं अधिकार संबंधी तथ्यों के साथ मार्च किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रोजेक्ट महिला हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल की ओर से भी रैली में सहयोग किया गया। रैली का समापन कटोराताल कैम्पस में किया गया। जहां पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *