तवांग झड़प के बाद मोर्चे पर लड़ाकू विमान, अरुणाचल में 3 बार चीनी ड्रोन घुसपैठ रोकी

तवांग. भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बाद इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अरुणाचल सीमा पर कॉम्बैट एयर पेट्रोलिंग, यानी जंगी उड़ानें शुरू कर दी हैं। 9 दिसंबर को तवांग में हुई झड़प से पहले भी चीन ने अरुणाचल सीमा में अपने ड्रोन भेजने की कोशिश की थी। इसके बाद IAF ने तुरंत अपने लड़ाकू विमान अरुणाचल सीमा पर तैनात किए थे। तवांग के करीब यांगत्से में LAC के पास दो इलाकों होलीदीप और परिक्रमा एरिया में चीन भारतीय चौकियों का विरोध कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में 2-3 बार इन चौकियों की तरफ बढ़ रहे ड्रोन को भारतीय लड़ाकू विमानों ने रोका है। सुखोई-30MKI ने ये एयर वॉयलेशन रोका था।

LAC पर IAF की चीनी ड्रोन पर नजर, रडार पर दिखे तो एक्शन लेगी
सूत्रों ने कहा कि अगर ड्रोन LAC की बराबरी में उड़ते हैं तो भारतीय सेना को इससे कोई परेशानी नहीं है। अगर कोई एयरक्राफ्ट या ड्रोन भारतीय सीमा की ओर उड़ान भरते हैं और हमारे रडार पर इनकी आक्रामक गतिविधि दिखाई देती है तो ये एयर वॉयलेशन होगा और IAF तुरंत एक्शन लेगी। नॉर्थ ईस्ट में वायुसेना की मौजूदगी काफी मजबूत है। असम के तेजपुर और चाबुआ में कई जगहों पर सुखोई-30 की तैनाती है। राफेल फाइटर जेट्स भी बंगाल के हशीमारा में तैनात हैं, जो काफी कम समय में नॉर्थ ईस्ट को कवर कर सकते हैं।

रक्षा मंत्री के घर हाई लेवल मीटिंग हुई, CDS ने LAC पर हालात की जानकारी
विपक्ष का आरोप है कि सरकार कुछ छुपा रही है। जब संसद चल रही है तो सरकार ने जानकारी क्यों नहीं दी। राजनाथ ने सत्र से पहले अपने घर पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई। इसमें फॉरेन मिनिस्टर एस. जयशंकर, CDS लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत तमाम अधिकारियों ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *