राजा पटेरिया के बयान से कांग्रेस को होगा नुकसान और देश का अपमान बताया-लक्ष्मण सिंह

भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान पर सियासी बवाल जारी है। इस दौरान कांग्रेस विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मणसिंह ने राजा पटेरिया के बयान पर बड़ी बात कहीं है। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि अगर हम किसी बड़े नेता के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अपशब्द कहते हैं। इससे देश का अपमान होता है। इसका राजनीतिक लाभ भाजपा वर्षो से उठा रही है।
लक्ष्मणसिंह ने कांग्रेसी नेताओं को नसीहत दी और कहा है कि चौकीदार चोर है। मौत का सौदागर है, रावण और अब पटेरिया के हत्या जैसे बयानों से भाजपा को लाभ होता है। राजा पटेरिया के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि कमलनाथ ने राजा पटेरिया से बात करेंगे और संभवतः उनका बयान बदल जायेगा।
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए नारा दिया था कि चौकीदार चोर है। हालांतकि पीएम की छवि पर हमले का नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा और पार्टी लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से पिछड़ गयी और भारतीय जनता पार्टी को 2014 के मुकाबले अधिक लोकसभा सीटें मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *