ग्वालियर में नन्हे शेरों की एक झलक देखने पहुंचे सैलानी, 30 दिन बाद शेरनी शावकों को केज से बाहर लाई

ग्वालियर. गांधी प्राणी उद्यान में शेर के नन्हे शावकों की दहाड़ से माहौल खुशनुमा होने लगा है। 30 दिन पहले मादा शेर (परी) ने 3 नन्हे शावकों को जन्म दिया था। उसके बाद इन्हें आइसोलेशन पीरियड में रखा गया था पर अब इन शावकों को उनकी मां पहली बार बाहर लेकर आई थी। पिंजरे से बाहर आते ही शावक अपनी मां के साथ अठखेलियां करने लगे। उनको खेलता देख चिड़ियाघर पहुंचे शहर के सैलानी भी काफी खुश नजर आए हैं। अब इनके नाम करण की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में 30 दिन पहले शेरनी परी ने तीन शावकों को जन्म दिया था। चिड़ियाघर प्रबंधन ने इनकी देखभाल के लिए इन्हें शेरनी के साथ 30 दिन तक पिंजरे में ही आइसोलेशन में रखा था। बुधवार को जब 30 दिन की अवधि पूरी हुई और शावक पूरी तरह स्वस्थ होकर पिजरे में अठखेलियां करने लगे तो चिड़ियाघर प्रबंधन ने उन्हें लोगों के दीदार के लिए शेरनी के साथ पिंजरे से बाहर निकाला। शेरनी परी अपने शावकों को लेकर केज से बाहर आई और शावक एक दूसरे के साथ अठखेलियां करते नजर आए। यह दृश्य देखने के लिए कई स्कूली बच्चे भी वहां पहुंचे थे। आगरा से आए कुछ स्कूली बच्चे इस नजारे को देखकर बेहद खुश हुए। इस दौरान ग्वालियर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल भी नन्हे मेहमानों के पिंजरे से बाहर आने पर बेहद खुश नजर आए। उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने खुश होकर बच्चों का मुंह मीठा कराने के लिए उन्हें टॉफियां बांटी, स्कूली बच्चों ने कहा कि ऐसा आकर्षक नजारा उन्होंने पहली बार देखा है। इतने छोटे शेरों को लाइव देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *