भविष्य में ऐसे होंगे मोबाइल फोन, खींचकर बड़ी हो जायेगी स्क्रीन, एलजी ने दिखाई टेक्नोलॉजी
नई दिल्ली. फ्यूचर स्मार्टफोन कैसा होगा, वैसे इसका सटीक जबाव तो उसके पास ही होगा। जिसने भविष्य देखा होगा। मगर आप चाहें तो आज की टेक्नोलॉजी से आने वाली टेक्नोलॉजी का अन्दाजा इस बात से जरूर लगा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षो में जिस तरह से रोलेबल और फोल्डेबल डिवाइसेंस का चलन बढ़ा है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में स्मार्टफोन पर इनका असर पड़ेगा। फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन की बात करें तो सैमसंग किसी भी दूसरे ब्रांड से अधिक इस सेक्टर में काम कर रहा है।
एलजी ने दिया स्ट्रेचेबल डिस्प्ले
कम्पनी लगातार नये फोल्डेबल और फ्लिप फोन लांच कर रही है। वही दूसरे ब्रांड्स भी फोल्ड और फ्लिप फोन पेश कर रहे हैं। लेकिन किसी का भी मार्के इम्पैक्ट सैमसंग जैसा नहीं है। अब एलजी ने एक ऐसा डिस्प्ले तैयार किया है जो इस सेगमेंट को नया मोड दे सकता है।
