ग्वालियर में डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, ठंड बढ़ते ही बढ़ने लगे मरीज

ग्वालियर. डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नवंबर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तक जिले में 568 मरीज मिले हैं जिसमें से 254 मरीज सिर्फ नवंबर के 16 दिन में ही मिल गए। यह स्थित तब है जब 16 नवंबर बुधवार को 16 डेंगू की जांच में 4 मरीज पॉजिटिव मिले है। डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जेएएच में आने वाले मरीजों को बेहत्तर इलाज और सुविधाएं दी जा रही हैं।

डेंगू के कुल मरीज 254 हो गए
जानकारों का मानना है कि डेंगू पॉजिटिव अगर इसी रफ्तार से बढ़ते रहे तो नवंबर के अंत तक मरीजों की संख्या 350 तक पहुंच जाएगी। जिला अस्पताल मुरार में बुधवार को 16 डेंगू संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई है, इनमें से 4 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। बुधवार को जेएएच में डेंगू की जांच नहीं हुई है। बुधवा को मिले इन नए चार मरीजों के साथ ही डेंगू के कुल मरीज 254 हो गए हैं। अभी आधा महीना ही बीता है। नवंबर में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन का कहना
जयरोग अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर धाकड़ ने बताया है कि अभी अस्पताल में जितने भी डेंगू के मरीज आ रहे हैं उनका ठीक तरह से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के लिए दवाई और प्लाज्मा की कोई कमी नही है। डेंगू के 2-4 मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं जिनका ठीक तरह से इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *