भोपाल के वाल्मी परिसर में नजर आया टाइगर

भोपाल. महीने भर बाद भोपाल में एक बार फिर टाइगर मूवमेंट ने वनविभाग की सतर्कता और आमजनों की चिंता बढ़ा दी है। भोपाल के मध्य प्रदेश वाटर एंड लैंड मैनजमेंट इंस्टीट्यूट के परिसर में एक बाघ को देखा गया है। यह बाघ कैमरे में भी कैद हुआ है। हालांकि बाघ की मूवमेंट की खबर के बाद वनविभाग अलर्ट हुआ है। उसने बाघ के मूवमेंट वाले इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

बाघ को सबसे पहले किसने देखा
वाल्मी क्षेत्र में बाघ को सबसे पहले गार्ड ने देखा। बाघ की चहलकदमी को वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरों ने भी कैद किया है। बाघ के मूवमेंट की खबर मिलते ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। इधर रहवासियों ने नेहरु नगर से केरवा-कालियासोत की और जाने वाली सडक़ पर भी बाघ की मूवमेंट का दावा किया है। वाल्मी और नेहरू नगर से केरवा-कालियासोत क्षेत्र में टाइगमर की मूवमेंट ने यहां के रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि वन विभाग के अफसरों का दावा है कि टाइगर अपनी टेरेटेरी में ही घूम रहा है। रहवासियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है। वनविभाग के कर्मचारियों द्वारा भी लगातार सर्चिंग की जा रही है। वन विभाग का अमला पूरी तरह अलर्ट पर है।

अक्टूबर में मैनिट में दिखा था बाघ
वहीं बाघ की मूवमेंट के बाद से मैनिट के विद्यार्थी भी एक बार फिर परेशानी महसूस कर रहे हैं। बीते अक्टूबर के महीने में यहां बाघ ने यहां दो से 16 अक्टूबर तक डेरा जमाए हुआ था। इस दौरान मैनिट प्रबंधन और विद्यार्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यहां वन विभाग की टीम की खासी मशक्कत के बाद टाइगर टी-421 का रेस्क्यू किया गया था। उसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचाया गया था। गौरतलब है कि इसके बाद मैनिट प्रबंधन अलर्ट हुआ और उसने मैनिट बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवा लिया। इससे बाघ परिसर में नहीं पहुंच सकेगा फिर भी मैनिट प्रबंधन भी अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *