दोस्ती की मिसाल है लधेडी गेट-बाद में फांसी पर दुश्मनों एवं गद्दारों को लटकाया जाता था
ग्वालियर किला स्थित लधेडी गेट जिसें बुलंद दरवाजे के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण महाराजा मानसिंह तोमर के पिता महाराजा कल्याणमल ने कराया था। इस गेट का निर्माण राजा कल्याणमल ने अपने मित्र जौनपुर के शासक आजम लाद खान जो कि लोधी वंश से थे उनकी मित्रता की याद में लधेडी गेट का निर्माण कराया था। इस गेट का निर्माण 14 वीं व 15 शताब्दी के बीच कराया गया था। बताया जाता है कि बाद में लधेडी गेट पर राजा अपने शत्रुओं एवं गद्दारों को फांसी देते थे। जिससे ग्वालियर की प्रजा उसे देख सके। तोमरवंश के शासनकाल में ही ग्वालियर किले और ग्वालियर के आसपास के क्षेत्र में जैन तीर्थस्थानों का निर्माण कराया गया था। इन तीर्थक्षेत्रों में सबसे अधिक प्रसिद्ध उरवाई गेट एवं गोपाचल पर्वत पर बनी जैन तीर्थंकारों की प्रतिमाएं हैं। इनमें सबसे अधिक प्रसिद्धमाता त्रिशला की प्रतिमा है इसके साथ पंचकल्याणक के महत्ता को भी यहां पर उकेरा गया है। संभवता जैन तीर्थंकारों के पंचकल्याणक की यह भारत में एक ही प्रतिमा है।
हल्दीघाटी के युद्ध में तोमर वंश का बलिदान
अकबर की सेना और महाराणा प्रताप की सेना के बीच हल्दीघाटी में हुए युद्ध में महाराजा मानसिंह तोमर के पौत्र राजा रामसिंह एवं उनके 3 पुत्र शालिवाहन, भवानी सिंह एवं प्रतापसिंह व उनका पोता बलभद्र सिंह ने अपना बलिदान दिया था। राजा रामसिंह तोमर ने महाराणा प्रताप की ओर से युद्ध किया था। युद्ध में अग्रिणी दस्ते का नेतृत्व कर रहे राजा रामसिंह तोमर ने मुगल सेना में जो मारकाट मचाई थी उससे मुगलसेना के पैर उखड गए थे और वह भागने लगी थी। जिससे महाराणा प्रताप को हराने की मुगल शासकों की पूरी योजना विफल हो गई थी। भाग रही मुगलसेना को रोकने के लिए यह अफवाह फैलाई गई थी कि अकबर सेना के साथ र्मोचे पर आ रहे हैं। साथ ही राजा रामसिंह की मौत हो चुकी है।
