यात्रीगण ध्यान दें, आज नहीं चलेंगी 146 ट्रेनें

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है। शनिवार को रेलवे ने करीब 219 ट्रेनों को कैंसल कर दिया था। इनमें से 190 ट्रेनों को पूरी तरह से, जबकि 29 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया था। आज (रविवार) फिर इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। बता दें इसकी जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे साझा करता है। जिसे NTES ऐप पर देख सकते है।

देश में लाखों लोग प्रतिदिन ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले ही जान लेना चाहिए कि ट्रेन रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं है। रविवार को 146 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 25 से अधिक ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं 10 से अधिक ट्रेनों को रिशेड्यूल कर दिया गया है। बता दें रेलवे लगातार इस लिस्ट को अपडेट करता है। ऐसे में कैसिल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *