ग्वालियर के मिर्चा गाँव गुफा मे हमे हजारो वर्ष पुरानी कुछ ROCK PAINTING

ग्वालियर मैं David Fernandes और मेरे 2 दोस्त Mehtab Singh Edhan और Ankit Hans, 6 NOVEMBER 2022 को बरई , पनिहार के रास्ते मिर्चा गाँव हमेशा की तरह VIDEO बनाने निकले , भ्रमण करते समय हम तीनों एक विशाल पहाड़ के करीब पहुँचे। वहां हमे एक गुफा देखने को मिली | उस गुफा में हमे हजारो वर्ष पुरानी कुछ ROCK PAINTING और एक ROCK SHELTER देखने को मिला।
ऐसी ROCK PAINTINGS , भीमबेटका जो भोपाल के पास है और पहारगड़, मुरैना में भी मिली है | इस जगह के पास से सांक नदी भी गुजरती है |इन ROCK PAINTINGS को देख के साबित होता है ये कला लगभग 20 हज़ार वर्ष पूर्व बनाई गई हो सकती है | यहां पर कुछ PAINTING इस वक़्त सुरक्षित है , कुछ की स्थिति खराब हो चुकी हे।
हम ने हर जगह इस के विषय मे जनकारी प्राप्त करने की कोशिश की ,किताबो और इंटरनेट पर , लेकिन इसका उल्लेख कहीं नहीं पाया। शायद इन ROCK PAINTINGS का पहला फोटोग्राफिक और वीडियोग्राफिक डॉक्यूमेंटेशन हमने ही किया है | यहां पर और भी ऐसी SITES ज़रूर होंगी , जो अभी तक खोजी नही गई हो |
