ग्वालियर पुलिस ने आधी रात पकड़े 112 गुंडे, 26 स्थायी वारंटी

ग्वालियर. मुरार सर्कल में पुलिस ने सोमवार रात कॉम्बिंग गश्त की है। 5 घंटे में 112 गुंडे, 26 स्थायी वारंटी पकड़कर वारंट की तामील कराई गई है। एएसपी क्राइम खुद पुलिस बल के मुखिया के तौर पर मौजूद रहे। पहली बार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कॉम्बिंग गश्त को लाइव चलाया है। जिसे एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने लीड किया। पुलिस ग्वालियर में लगातार कॉम्बिंग गश्त कर रही है। सोमवार रात सड़क से लेकर गली-मोहल्लों में 138 वारंटियों को  दबोचा। SSP ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त के दौरान पुलिस ने 202 पुराने बदमाशों के घर की कुंदी खटखटाकर पता लगाया कि वह आज-कल क्या कर रहे हैं, उनका घर कैसे चल रहा है। जो बदमाश सटीक जानकारी नहीं दे सका, उसे तुरंत ही थाने लाकर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। लंबे समय से फरार 138 वारंटी भी दबोचे गए, जिसमें 112 गिरफ्तारी व 26 स्थायी वारंटी शामिल हैं। इसके साथ ही 112 गुंडे भी पकड़े गए हैं।

15 शराब तस्कर भी पकड़े
पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान 15 शराब तस्करों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए है। दो जगह जुआ भी पकड़ा है। इसके साथ ही दो अवैध हथियारों के साथ और एक बाइक चोर भी चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *