दीपावली की शाम रोशनी से जगमगाया शहर, घर-घर जले दीप, जमकर फूटे पटाखे
ग्वालियर. सोमवार की रात पूरे जोश, उत्साह और उल्लास के साथ रोशनी का त्योहार दीपावली मनाया गया हे। शाम होते ही घर-घर दीपक जलाये गये हैं। इनदीप की रोशनी और आकाश में आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी ने आम लोगों की जिंदगी में खुशियां घोल दी। पिछले दो वर्ष से त्योहार का रंग कोविड के चलते कुछ हल्का था। लेकिन इस बार शहर के लोगों ने दीपों के इस त्योहार पर कोई कसर नहीं छोड़ी है।
सेमवार की रात शहर के आसमान में आतिशबाजी की रोशनी और पटाखों का ही शोर सुनाई दे रहा था जो कहीं न कहीं बता रहा था कि इस दीपावली को शहर के लोग कितने जोश और उल्लास के साथ मना रहे हैं। हालंकि सुप्रीम कोर्ट ने बड़े व शोर वाले पटाखों पर रोक लगाई थी। लेकिन कोर्ट की गाइड लाइन त्योहार पर कहीं नजर नहीं आयी है।
महालक्ष्मी पूजा एवं दीपोत्सव
कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन दीपावली श्री महालक्ष्मी पूजा एवं दीपोत्सव मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष सोमवार को चर्तुदशी तिथि का समापन शाम 5.27 बजे हुआ। इसके उपरांत अमावस्या तिथि का प्रारंभ हुआ। यह तिथि सोमवार को सूर्यास्त के बाद त्रिमूर्हत व्यापिनी होने की वजह दीपावली महोत्सव वज्र, हंस, शश, भद्र और मालव्य इन 5 योगों में मनाई गयी। इस दिन सूर्य केतू, चंद्र और शुक्र की युति होने की वजह से चतुग्रही योग भी वन रहा है। इन शुभ योगों में दीपोत्सव, महालक्ष्मी के स्थिर निवास के लिये की गयी साधना पूर्ण रूप से मनोवांछित फल प्रदान करेगी। ज्योतिषाचार्य पं. विजय भूषण वेदार्थी के अनुसार दीपावली पूजन एवं लक्ष्मी आराधना दिन में चतुर्दशी तिथि से ही प्रारंभ हो गये थे और यह देर रात शुभ मुहूर्तो में ग्रहण के सूतक लगने से पूर्व तक प्रारंभ रहेंगे। सोमवार को दीपावली पूजन के विशेष मुहूर्त व्यवसाय के हिसाब से अलग-अलग लग्न में रहेंगे।
रंग बिरंगी रोशनी जगमगाया आकाश
दीपावली पर आतिशबाजी का चलन है। सुप्रीम कोर्ट ने तेज आवाज व धमाके वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगाया था। इसलिये सोमवार को शहर के आकाश में रोशनी वाले पटाखे अधिक दिखाई दिये। तेज धमाके वाले पटाखों पर प्रतिबंध था। लेकिन शहर के लोगों ने इसका पालन कम ही किया। तेज आवाज वाले पटाखें की खूब चले हैं।
