27 साल बाद दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण, MP में 32% सूरज को चांद ढंक देगा

नई दिल्ली. करीब 27 साल बाद दिवाली के दूसरे दिन कल यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले यह खगोलीय घटना 24 अक्टूबर 1995 को दिवाली के दूसरे दिन हुई थी। मध्यप्रदेश में ग्रहण शाम करीब साढ़े 4 बजे शुरू होकर शाम करीब साढ़े 5 बजे समाप्त होगा। प्रदेश में ग्रहण शुरुआत में तो नजर आएगा, लेकिन सूर्यास्त होने के कारण पूरा नजारा नहीं दिखेगा। प्रदेश भर में सूर्य ग्रहण 30% से ज्यादा हो जाएगा। अगर इस बार यह घटना देखने से चूक जाते हैं, तो फिर 5 साल का इंतजार करना पड़ेगा। यानी अगला सूर्यग्रहण 2027 में पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिवाली के अगले दिन आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। भारत में सूर्यास्त के पहले दोपहर में ग्रहण शुरू होगा। इसे अधिकांश जगह से देखा जा सकेगा। हालांकि यह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ जगह (जिनमें से कुछ के नाम हैं आइजोल, डिब्रूगढ़, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा इत्यादि) में नहीं दिखाई देगा। इससे पहले यह संयोग करीब 27 साल पहले 1995 में बना था। उस दौरान दिवाली 23 अक्टूबर को थी। दूसरे दिन 24 अक्टूबर को संपूर्ण सूर्य ग्रहण था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *