ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रतापसिंह को ब्रेन स्ट्रोक

जबलपुर. ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रतापसिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उन्हें प्रायवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। केन्द्रीय मंत्री प्रहलादसिंह पटेल सहित पुलिस अधीक्षक अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे है। देवेन्द्र प्रतापसिंह को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल भिजवाया जा रहा है।
इस मामले में कोई ब्रेन स्ट्रोक तो कोई हार्ट अटैक बता रहा है। अभी इसमामले में बीमारी के संबंध में स्थिति साफ नहीं है। उन्हें फिलहाल जबलपुर के अस्पताल में वेंटीलेटर सर्पोट पर रखा गया है। उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। अभी गुडगांव के मेदांता अस्पताल की एयर एम्बूलेंस बुलाई गयी है जो कि रात लगभग 10 बजे जबलपुर पहुंचने में समय लगेगा। तभी उन्हें जबलपुर से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *