अमित शाह के कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल, भोपाल से नरोत्तम मिश्रा के साथ ग्वालियर आ रहे, BJP नेताओं की धड़कनें बढ़ी
ग्वालियर. गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम बदला, भोपाल के बाद ग्वालियर जाएंगे। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह नरोत्तम मिश्रा के साथ भोपाल से ग्वालियर आएंगे। गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर दौरे पर जिस तरह नरोत्तम मिश्रा को तवज्जो मिल रही है उससे बीजेपी नेताओं की नींद उड़ा दी है। प्रदेश के कई नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी है। यह इसलिए नरोत्तम वेटेज मिलने से भले ही बीजेपी नेताओं में बेचैनी है लेकिन उनके समर्थक इसे शुभ संकेत के तौर पर देख रहे है।
अमित शाह रविवार को भोपाल के बाद ग्वालियर जाएंगे। वे यहां नए एयर टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। 446 करोड़ की लागत से यह नया एयर टर्मिनल तैयार किया जा रहा है जो कि प्रदेश में सबसे बड़ा टर्मिनल होगा। इस आयोजन के साथ ही नलजल योजना और पीएम आवास-ग्रामीण व शहरी का लोकार्पण भी अमित शाह के हाथों कराया जाएगा।
