शोपियां में कश्मीरी पंडित को आतंकवादियों ने गोली से भूना

कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्याशोपियां. जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार को चौधरी गुंड में आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पता किया जा रहा है कि आतंकियों ने किसी और पर तो हमला नहीं किया है।

ऐसा बताया गया है कि बाग की ओर जा रहे एक नागरिक(अल्पसंख्यक) पूरन कृष्ण भट पर आतंकवादियों ने अचानक गोलियां चली दीं। जम्मू कशमीर पुलिस का कहना है कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है।

महिला टीचर की की गोली मारकर हत्या 

इसके बाद 31 मई को कुलगाम में आतंकियों ने महिला टीचर रजनीबाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी । वह सांबा की रहने वाली थीं।  उनकी हत्या कुलगाम के गोपालपोरा में की गई थी।  रजनी गोपालपोरा हाई स्कूल में टीचर थीं। फायरिंग के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी ।

2 जून को बैंक मैनेजर पर फायरिंग 

इसके बाद 2 जून को आतंकियों ने राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग की । इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई । विजय कुमार कुलगाम के मोहनपोरा में देहाती बैंक मे तैनात थे । सुरक्षाबलों ने टारगेट किलिंग की इन घटनाओं को अंजाम देने वाले ज्यादातर आतंकियों को ढेर कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *