स्कूल की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, परिजनों ने घेरा थाना, FIR होने पर ही करेंगे अंतिम संस्कार

मुरैना. सबलगढ़ को टेंटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरका में माध्यमिक शिक्षा स्कूल में बनी पानी की टंकी की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी। मढेवा का पुरा के रहने वाले विकास जाटव पुत्र बनवारी जाटव 12, गुरूवार की सुबह 9 बजे दीवार गिर गयी थी। उसकी गर्दन तथा पैर में चोट आई थी। परिजन विकास को मुरैना ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी है।
क्या है पूरा मामला

जहां जिला चिकित्सालय में शव का पीएम हुआ वंहा से लौटकर सुबह 9 बजे के आसपास परिजन शव लेकर ग्रामीणों के साथ टेंटरा थाने के सामने पहुंचे। परिजनों ने शिक्षकों व ठेकेदार पर FIR  कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। मौके पर पहुंचकर तहसीलदार कल्पना शर्मा व एसडीओपी गुरुबचन सिंह सबलगढ़ एवं थाना प्रभारी जगदीप सिंह भदोरिया द्वारा समझाइश दी गई। तहसीलदार, एसडीओपी, जनपद सीईओ सहित 5 सदस्यीय टीम बनाकर 24 घंटे में जांच कर दोषियों पर कार्यवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा टेंटरा थाने से जाम खोलने पर सहमित बनी। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से FIR दर्ज करने के लिए कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *