अभी क्वारंटाइन ही रहेंगे चीते, बड़े बाड़े में छोड़ने पर एक राय नहीं, एक्सपर्ट हैं छुट्टी पर

श्योपुर. नामीबिया से लाये गये 8 चीतों को 15 दिन और क्वारंटाइन रखा जायेगा। उनकी चहलकदमी देखकर लगता है कि कूनो को उन्होंने अपना घर मान लिया है। लेकिन उनको अभी बड़े बाड़े में छोड़ने में एक अड़चन बाकी है। कूनो नेशनल पार्क मंें आये 8 नामीबियाई चीतों को एक महीना होने जा रहा है। इनका क्वारंटाइन पीरिय 17 अक्टूबर को पूरा होना था। लेकिन इन्हें अभी बड़े बाड़े में शिफ्ट नहीं किया जायेगा। इसका कारण एक वैज्ञानिक का छुट्टी पर होना है। इन्ही वैज्ञानिक की सहमति के बाद शिफ्टिंग होगी।
चीता प्रोजेक्ट से जुडे प्रीटोरिया यूनिवर्सिटी में वन्य जीव चिकित्सा विशेशज्ञ ने बताया है कि सभी चीते स्वस्थ्य है। बड़े बाड़े में उनकी रिहाई के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले हम प्रो. वाईवी झाला के यूएसए से वापिस आने का इंतजार करेंगे। 15 दिन और क्वारंटाइन रहने से चीतों पर ज्यादा असर नहीं होगा।
साउथ अफ्रीका से एमओयू से फिलहाल ब्रेक
साउथ अफ्रीका से अभी तक एमओयू होने की तारीख तय नहींे हुई है। क्योंकि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकानर को नहीं सौंपी है। इसमें प्रो झाला की अहम भूमिका है। इसे लेकर एक बैठक 4 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। लेकिन रिपोर्ट तैयार नहीं होने की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि नामीबिया से बाद साउथ अफ्रीका से 12 चीतों की पहली खेप तीन महीनों के भीतर ही भारत लाई जानी है। यह सभी चीते कूनों में बसाये जायेंगे। इसके लिये कूनो के जंगलों में नये बाड़े बनाने का काम शुरू हो गया है।

चीतों के लिए मिल्खा, चेतक, वायु जैसे नामों के सुझाव
कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए आठ चीतों के लिए देशभर से नाम सुझाए जा रहे हैं। MyGov प्लेटफॉर्म पर 10 हजार से ज्यादा नाम सामने आए हैं। इनमें मिल्खा, चेतक, वायु, स्वस्ति जैसे कुछ नाम शामिल हैं। इसके अलावा चीता पुनर्स्थापना अभियान के लिए भी नाम बताए जा रहे हैं।अब संख्या बढ़ाने के लिए वन विभाग ने स्कूल, कॉलेज, मेडिकल और तकनीकी संस्थाओं के छात्रों को भी आमंत्रित किया है। संबंधित विभागों से कहा गया है कि वे छात्रों से कहें कि वेबसाइट पर जाकर नाम सुझाएं और यह भी सुझाव दें कि चीतों की देखरेख कैसे की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *