शांति के लिए दौड़े डॉ. बृजेश शर्मा

ग्वालियर आज इंटरनेशनल डे फॉर टोटल एलिमिनेशन ऑफ न्यूक्लियर वेपन के अवसर पर शांति का संदेश देने के लिए शहर के जाने माने ईएनटी विशेषज्ञ डा बृजेश शर्मा ने 22 किलोमीटर दौड़ लगाकर शांति का संदेश दिया, इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि शांति एवम सद्भावना की आवश्यकता प्रत्येक जगह है। परिवार हो, संगठन हो, देश हो, शांति से ही इसे बेहतर बनाया जा सकता है।
उन्होंने व्यायाम और दौड़ने के लाभ का पूछने पर बताया कि इससे शारीरिक एवम मानसिक दोनों लाभ मिलते हैं। उन्होंने सभी को निरंतर व्यायाम करने तथा सहमति, शांति और सद्भावना का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *