UP – 2 सगी दलित बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिली
लखीमपुर. उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में 2 सगी दलित बहनों के शव गन्ने के खेत में एक पेड़ से लटके हुए मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस के आला अधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। लखनऊ जोन की आईजी लक्ष्मीसिंह भी लखीमपुर के लिये रवाना हो चुकी है।

