कोलकाता में 6 ठिकानों पर ED के छापे, 17 करोड़ कैश मिला

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने कोलकाता में एक मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 17 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए। 2000, 500 और 200 रुपए के नोटों के बंडल को गिनने के लिए 5 मशीनें भी मंगानी पड़ीं। कंपनी के प्रमोटर्स पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने कोलकाता में ‘ई-नगेट्स’ नाम की मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रमोटर्स के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। कंपनी पर लोगों को इनाम का लालच देकर ठगी का आरोप है। ED ने बताया कि गेमिंग ऐप ने शुरुआत में यूजर्स को कमीशन दिया। कमीशन का पैसा निकालने में लोगों को कोई परेशानी नहीं होती थी। लेकिन बाद में यूजर्स ज्यादा कमीशन के लिए बड़ी रकम लगाने लगे। जब लोगों से बड़ी रकम कंपनी को मिल गई तो इस ऐप से पैसों की निकासी अचानक रोक दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *