भीमनगर में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी JAH से दतिया तक पैदल पहुंचा पुलिस ने वहीं से किया गिरफ्तार
ग्वालियर. ठाठीपुर के भीमनगर में मृतिक अपने दो बेटे हैं और बेटी के साथ निवास रह रही थी। मृतिका की पीठ में दर्द था तो उसने बताया कि उसका चोर्रा चला गया तो बोली तुम चोर्रा ठीक कर लेते हों तो उसने पीठ की मालिश करते-2 उसकी नियत खराब हो गयी और उसने गलत इरादे से उस पर हाथ फेरना शुरू किया तो वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने मुंह और हाथ बांध दिये और पास ही में पड़े डंडे से सिर पर हमला किया इसके बाद उसने मृतिका से दुष्कर्म करके वहीं सो गया और रात में लाश को बोरे में रख लिया लेकिन बाद में घसीट कर घटनास्थल से 100 मीटर दूर पटक आया। घटना 5 सितम्बर सोमवार की रात की है। आरोपी का नाम चंदनसिंह बताया गया है। यह जानकारी एसएसपी अमित सांघी ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।
पुलिस ने 100 घर तलाशे तब मिला आरोपी का सुराग
एसएसपी अमित सांघी 100 मीटर के दायरे में आने वाले 100 घरों को तलाशा तो एक घर पर ताला लगा मिला और घर से रहने वाले गायब थे स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा तो अंदर कमरे में खून के निशान मृतिका की साड़ी का टुकड़ा पडा मिला था। इस काम को एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, सीएसपी ऋषिकेश मीणा और टीआई पंकज त्यागी अपनी टीम के साथ लगे रहे तब जा कर आरोपी तक पहुंचे। तब कहीं अंधे कत्ल का खुलासा हो पाया।
आरोपी ग्वालियर से पैदल दतिया पहुंचा
जब घटनास्थल पुलिस पहुंची तब पुलिस को स्नोफर डॉग नही तो बीएसएफ से डॉग बुलाया तो आरोपी सोचा कि डॉग में मुझे पकड़ लेगा तो घटनास्थल बड़ेगांव की तरफ चला गया वहां पर आरोपी किसी दुर्घटना में घायल हो मुरार अस्पातल के डॉक्टर उसे जेएएच रेफर कर दिया वहां से भी आरोपी डॉक्टर को बिना बताये पैदल ही अपनी पत्नी के घर चला गया जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
