थाने में मामला दर्ज कराने गयी दलित युवती की पुलिस ने की पिटाई, एसपी ने 2 आईएस सहित 3 निलंबित

छतरपुर. एक दलित नाबालिग युवती के साथ हुई रेप की घटना में लापरवाही बरतने वाले कोतवाली प्रभारी अनूप यादव, एएसआई गुरूदत्त शेखा महिला सब इंस्पेक्टर मोहिनी शर्मा का एसपी सचिन शर्मा ने निलंबित कर दिया और आगे की जांच लवकुशनगर एसडीओपी को सौंपी है।
नाबालिग दलित युवती 28 अगस्त का हुई थी लापता
छतरपुर शहर की एक नाबालिग दलित युवती 28 अगस्त को लापता हुई थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने सिटी कोतवाली थोन में दर्ज कराई गयी थी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था और ठीक 2 दिन बाद बच्ची ओरपी युवक बाबू खान के घर से बरामद हुई थी जिस पर पुलिस ने बच्ची के बयान अनुसार रेप की घटना दर्ज की थी।
2 एसआई को दोषी पाया गया
मगर बच्ची के बार-बार अपहरण की बात कहने के बावजूद भी इस पर अपहरण की एफआईआर दर्ज नही की गयी थी और पीडि़त बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बच्ची को थाने में 2 दिन तक बैठाकर रखा गया था। इसके साथ ही महिला एसआई मोहिनी शर्मा ने मारपीट की घटना कोे अंजाम दिया था। जिसकी पीडि़त परिवार ने शिकायत न्यायपीठ बाल कल्याण समिति में करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मामले को न्यायपीठ ने संज्ञान लेते हुए अपनी जांच पड़ताल की और जांच पड़ताल के उपरांत यहां पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सहित 2 एसआई को दोषी पाया गया।
न्यायपीठ के सदस्यों ने कलेक्टर से की थी कार्यवाही की मांग
जिसके खिलाफ कार्यवाही को लेकर न्यायपीठ के सदस्यों ने कलेक्टर संदीप जीआर को शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर अपर कलेक्टर प्रतापसिंह चौहान ने जांच करते हुए एसपी सचिन शर्मा को थाना प्रभारी और एसआई को खिलाफ कार्यवाही के लिये पत्र लिखा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *