मंदिरो और रहवासी क्षेत्र के नजदीक से शराब की दुकान को हटाये
ग्वालियर. वार्ड 28 के अंतर्गत कुम्हरपुरा द्वारिकाधीश मंदिर के सामने और पास ही एक अन्य मंदिर की दीवाल से लगाके एक नई शराब दुकान खोल ली गई है । जिससे मंदिर आने जाने वाले भक्तो और रहवासियों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।
क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानी
2 मंदिरो के अत्यंत निकट और रहवासी क्षेत्र में हॉस्पिटल के नजदीक ही खुली हुई नवनिर्मित शराब दुकान को तत्काल कार्यवाही कर हटाया जाए।
पुरानी शराब दुकान में इकट्ठे होने वाले आवारा अपराधिक किस्म के लोगो से आसपास की महिलाओं बच्चियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
भीम नगर में खुलेआम बिकने वाली अवैध शराब,जानलेवा गांजा और स्मैक की बिक्री पे तुरंत रोक के साथ बेचने वालो पे त्वरित कार्यवाही की जाएं।
भीम नगर भूतेश्वर मंदिर नदी किनारे रोज होने वाले सट्टा जुआ के फलते फूलते कारोबार को तुरंत बंद करा के अपराधियो पे त्वरित कार्यवाही की जाए।
थाने से सम्बन्धित बीट को अनैतिक गतिविधियों वाली जगहों पे रोज भ्रमण के लिए भेजा जाना सुनिश्चित किया जाए।
भीम नगर में गरीब बुजुर्ग महिला की नृसंश हत्या के आरोपी चंदन आदिवासी की तुरंत गिरफ्तारी के साथ प्रशाशन से मृतिका को 4 लाख की त्वरित सहायता दी जाए।
