कार की पिछली सीट पर सीट बेल्ट नहीं लगाने पर बजेगा अलार्म, कटेगा चालान
नई दिल्ली. देश के बड़े कारोबारी साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में अब सड़क सुरक्षा का लेकर सख्ती बढ़ने लगी है। साइरस मिस़्त्री की रविवार को सड़क दुर्घटना में मोत हो गयी थी। वह कार में पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। इसके बार बाद से ही एक्सपर्ट पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिये सीट बेल्ट लगाने को जरूरी करने की बात कह रहे थे। अब सरकार इस संबंध में अगले 3 दिन में आदेश जारी करने वाली है।
1. सरकार ने क्या लिया है फैसला?
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में सरकार के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब पिछली सीट पर बैठने पर सीट बेल्ट लगाना जरूरी होगा. ऐसा नहीं करने पर चालान होगा.।
2. बेल्ट नहीं लगाया तो अलार्म बजेगा
अब तक अगर आगे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं पहना है तो अलार्म बजता है. लेकिन अब पिछली सीट पर बैठे यात्री के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी अलार्म बजेगा. नितिन गडकरी ने इस बात की जानकारी दी है।
3. ये आदेश कब तक आ जाएगा?
नितिन गडकरी ने बताया कि इस संबंध में तीन दिन में आदेश लागू हो जाएगा. इसके बाद पिछली सीट पर बैठने वाले यात्री के लिए सीट बेल्ट पहनना जरूरी हो जाएगा.
ये आदेश सभी तरह की गाड़ियों पर लागू होगा. यानी गाड़ी छोटी हो या बड़ी हो, पिछली सीट पर बैठे यात्री के लिए सीट बेल्ट पहनना जरूरी होगा.
उन्होंने बताया कि पीछे की सीट पर भी बेल्ट लगाने के लिए क्लिप की व्यवस्था करनी होगी. साथ ही अलार्म सिस्टम भी लगाना होगा, जो पीछे बैठे यात्री के सीट बेल्ट न लगाने पर बजता रहेगा।
4. क्या अब तक ऐसा कानून नहीं था?
कार में सवार व्यक्ति के लिए सीट बेल्ट लगाना और टू-व्हीलर सवार व्यक्ति को हेलमेट पहनना जरूरी है. 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया गया था.
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194(B)(1) में लिखा है कि जो कोई भी मोटर व्हीकल चलाता है या यात्रियों को ले जाता है, तो सीट बेल्ट लगाना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर एक हजार रुपये का चालान वसूला जाएगा।
5. बच्चों के लिए भी जरूरी है क्या?
हां. कार में सवार सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी है. मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194(B)(2) कहती है कि अगर कार में 14 साल से कम उम्र का कोई बच्चा है, तो उसे भी सेफ्टी बेल्ट लगाना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर भी एक हजार रुपये का चालान वसूला जाएगा।
छोटे बच्चों के लिए अलग से सीट आती है. इसे कार में लगाना होता है. इस सीट में बेल्ट भी लगा होता है, जिससे बच्चा सुरक्षित रहता है. कानून 14 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को सीट बेल्ट लगाना जरूरी है, लेकिन जो 14 साल से कम उम्र के हैं, उनके लिए सेफ्टी रखनी जरूरी है।
