केंद्रीय मंत्री सिंधिया 10 को ग्वालियर आएंगे, तीन दिन रहेंगे

ग्वालियर. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 सितंबर को ग्वालियर आएंगे। वे तीन दिन ग्वालियर में ही रहेंगे। 10 सितंबर को दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर दिल्ली से ग्वालियर आएंगे। साढ़े तीन बजे होटल शेल्टर में अनुसूचित जाति समाज के नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। शाम साढ़े पांच बजे टाउन हाल बाड़ा पहुंचेगे और इसके बाद बघेल समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगें।

रात आठ बजे वृंदावन वाटिका के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 सितंबर को लखेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे चिटोली रानीघाटी मार्ग व भितरवार करेरा रोड एमपीआरडीसी की इन दो सड़कों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर एक बजे लगभग जिला प्रशासन के साथ बैठक होगी, जिसमें जल जीवन मिशन सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा व समीक्षा होगी। दोपहर पौने तीन बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। शाम पांच बजे गोरखी मंदिर बाड़ा पर दर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे। शाम साढ़े सात बजे रोटरी क्लब के कार्यक्रम में रीजेंसी स्क्वायर में शामिल होंगे। 12 सितंबर को सुबह केदारपुर में पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साढ़े बारह बजे नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में एंपायर रिसोर्ट में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *