CM शिवराजसिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री शर्मा ने ली विधायकों की क्लास

भोपाल. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा की तैयारी अब मैदानी तौर पर भी शुरू हो गई है। रीवा और नर्मदापुरम जिले के नेताओं को सत्ता-संगठन ने नसीहतों के डोज दिए। दरअसल, रीवा नगर निगम में महापौर का चुनाव भाजपा हार गई थी। इसके चलते वहां के नेताओं पर सत्ता-संगठन की टेढ़ी नजर है। क्षेत्रीय विधायकों की परफॉर्मेंस को लेकर सत्ता-संगठन संतुष्ट नहीं है। इस कारण सीएम शिवराज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रीवा के विधायकों से वन-टू-वन मुलाकात की।

आगे के लिए संभल जाने की चेतावनी
सूत्रों के अनुसार नर्मदापुरम के विधायकों से भी वन-टू-वन चर्चा की गई। इसमें विधायकों को फटकार मिली। हर विधायक से उनके कामकाज के बारे में भी पूछा गया। खास बात यह है कि सत्ता और संगठन दोनों की ओर से विधायकों को आगे के लिए संभल जाने की चेतावनी दी गई है। इस वन-टू-वन समीक्षा के बादे प्रदेश कार्यालय में सीएम, वीडी और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने आगे की रणनीति पर भी मंथन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *