MP में खुलेंगी 7 निजी यूनिवर्सिटी

भोपाल. मप्र में 7 नए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में इन विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी गई है। मप्र निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 के जरिए यह मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही थॉमस कप में अपना जौहर दिखाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत को 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का भी फैसला हुआ है। मप्र में योग आयोग का गठन करने को भी मंजूरी दी गई है। माइनिंग राजस्व की बकाया राशि पर ब्याज माफ करने पर सहमति मिली है। बकायेदारों को बकाया राशि जमा करने के बाद दोबारा खदान चलाने की परमिशन मिल सकेगी। खाद्य विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर की भर्ती को भी मंजूरी देने के साथ ही पुराने हेलीकॉप्टर के पार्ट्स को बेचने की सहमति कैबिनेट ने दी है।

इन 7 यूनिवर्सिटी को मिली मंजूरी
प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी इंदौर
टाइम्स यूनिवर्सिटी भोपाल
डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी शिवपुरी
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी इंदौर
अमलतास यूनिवर्सिटी देवास
आर्यावर्त यूनिवर्सिटी सीहाेर
विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *