UP के मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पे
जबलपुर. उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट पर प्रवेश दिलाने का झांसा देकर शातिर ठग ने एक छात्र से 12 लाख रुपये ठग लिए। छात्र की रिपोर्ट पर संजीवनी नगर थाना में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि गंगा निवासी जतिन कोष्टा ने नीट की प्रवेश परीक्षा दी थी उसमें उसे 146 अंक मिले थे। जतिन ने चाचा गोविंद कोष्टा को मोबाइल नंबर सभी फार्म में डाला था।
विगत 22 जनवरी 2022 कापे उसी नंबर पर मैसेज आया जिसमें जानकारी थी कि मैनेजमैंट कोटे से 146 अंक पाने वाले अभ्यार्थियों का चयन उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में हो सकता है। जिसके बाद सुरेश शर्मा नातक जालसाज ने बातों के जाल में फंसाकर जतिन से धीरे-धीरे कर अलग-अलग दिनों में 12 लाख रुपये बैंक आफ साउथ इंडियन बैंक शाखा चांदनी चौक के खाताधारक अमित के खाते में डलवा लिए। 9 अप्रेल को एडमिशन की अंतिम सूची जारी होने पर जतिन का नाम सूची में नहीं आया जिसके बाद जतिन की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज मोबाइल व खाता नंबर के आधार पर आरोपित की पतासाजी शुरू कर दी है।
