9 सेंकड में ढेर हो गया ट्विन टॉवर, 3700 किलो बारूद से दोनों टावर जमींदोज

Twin Towers Demolished: 5, 4, 3, 2, 1; धमाका और मलबा बन गए ट्विन टावर्स, जानें 'ग्राउंड जीरो' पर अब कैसे हैं हालातनोएडा. नोएडा के सेक्टर 93 में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर दोपहर ढाई बजे ढहा दिए गए। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। ब्लास्ट से पहले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्विन टावर के बिलकुल पास बनी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्लानिंग के मुताबिक ट्विन टावर एमरल्ड टावर की तरफ नहीं, ATS की तरफ गिरे, जो कि सुरक्षित फॉल है। टावर गिरने के बाद प्रशासन के क्लियरेंस तक 5 रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रुकी रहेगी। यहां नोएडा पुलिस के 560 से ज्यादा जवान मुस्तैद हैं। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। ब्लास्ट के बाद इलाके में पॉल्यूशन लेवल मॉनिटर करने के लिए स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई हैं।

धूल का विशाल गुबार देखने को मिला

दोनो टॉवर के ध्वस्त होते ही मौके पर धूल का विशाल गुबार देखने को मिला। अब ट्विन टॉवर की जगह सिर्फ मलबा है और आसपास के इलाकों में सिर्फ धूल ही ध्ूाल। अब पूरे नोएडा में एयर पॉल्यूशन की चिंता बढ़ गयी है। अधिकारियों क हरी झंडी दिखाने के बाद हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले 5 हजार लोग अपने घरों को लौटना शुरू कर देंगे। आईये आपको बताते हैं और तस्वीरों में दिखाते हैं ट्विन टावर्स के ध्वस्त होने के बाद वहां के हालात कैसे है।

आसपास की इमारतों को नुकसान नहीं पहुंचा
ट्विन टावर को गिराने के लिए विस्फोट की जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया, उसकी खासियत यही रही कि आसपास की किसी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा। घनी आबादी के बीचोंबीच बने दोनों टावर अपनी जगह पर जमींदोज हो गए और केवल धूल का गुबार ही नजदीकी इमारतों तक पहुंचा।

10 मंजिल की इजाजत, 40 मंजिल के दो नए टावर बना दिए
2004 में नोएडा अथॉरिटी ने सुपरटेक को हाउसिंग सोसाइटी बनाने के लिए प्लॉट अलॉट किया था। 2005 में बिल्डिंग प्लान मंजूर हुआ। इसमें 10 मंजिल के 14 टावर बनाने की इजाजत थी। 2006 में सुपरटेक ने प्लान में बदलाव कर 11 मंजिल के 15 टावर बना लिए। नवंबर 2009 में प्लान फिर बदलकर 24 मंजिल के दो टावर शामिल कर लिए गए। मार्च 2012 में 24 मंजिल को बढ़ाकर 40 कर लिया। जब रोक लगी, तब तक इनमें 633 फ्लैट बुक हो चुके थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *